कोंडागांव: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी मौजूद
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे आज रविवार शाम करीब 7 बजे एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की खबर से पूरे नगर में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है।