अंबाह: मलूपुरा में समूह लोन की किश्त मांगने गए फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट
Ambah, Morena | Sep 29, 2026 मित्रता इन्क्लूसिव फाइनेंस सर्विस के कर्मचारी प्रिंस कुमार से सोमवार रात ग्राम मलूपुरा में लोन की किश्त मांगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि नागेश जाटव और राहुल सिसोदिया ने प्रिंस से मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को अंबाह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिमनी पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।