हजारीबाग में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। उपायुक्त हेमंत सती ने लोगों से लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। दोपहर में बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने सभी विभागों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं