शाहजहांपुर: कटरा में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत और दो घायल; एएसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र के कस्बा कटरा स्थित मोहल्ला तहबरगंज में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों के उपचार की व्यवस्था कराते हुए घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।