देहरादून: मोदी सरकार के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा करेगी प्रबुद्ध सम्मेलन
मोदी सरकार के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को लेकर राजधानी देहरादून में प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन का कहना है कि भाजपा पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर इसी तरह से कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।