देहरादून: शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों की बुलाई हाई लेवल मीटिंग, नैनीताल में लग रहे भीषण जाम पर हुई चर्चा
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम मेले में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने सेनेटोरियम से भवाली पेट्रोल पंप तक मार्ग कटिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।