देहरादून: मुख्यमंत्री धामी मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद, वर्चुअली किए उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन देहरादून से वर्चुअल माध्यम से गुप्तकाशी एवं जोशीमठ में एक्सिस बैंक की नई शाखाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शाखाओं के खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।