अरनोद: ऑपरेशन म्यूल हंटर में सालमगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, 5000 रुपये में साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नारायण लाल मीणा निवासी कुडल बड़ीसाखथली थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पीसी रिमांड प्राप्त कर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 5000 रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों क