बांगरमऊ: अखिलेश यादव का एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सैफई जाते समय बांगरमऊ टोल प्लाजा के पास भेंट किए प्रतीक चिन्ह
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला सोमवार शाम 6 बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरा। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह सैफई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस