बीना: गांधी चौराहा ब्रिज पर ऑयल गिरने से बाइक सवार फिसलकर घायल, जागरूक युवक ने बाइक लगाकर दी चेतावनी
Bina, Sagar | Oct 18, 2026 गांधी चौराहा ओवर ब्रिज पर किसी अज्ञात हैवी वाहन से ऑयल गिर गया।ऑयल गिरने से ब्रिज पर फिसलन हो गई। जिससे आने-जाने वाले कई वाहन चालक स्लिप होकर गिरने लगे। कई बाइक सवारों के घायल होने की खबर है। एक घायल बाइक चालक ने बताया कि वह भी फिसल कर गिर गया,जिससे उसे मामूली चोटें आईं हैं।हादसे के बाद घायल युवक ने जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी बाइक को ब्रिज पर लगा दिया।