इटावा: यमुना तिराहा पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Aug 2, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के यमुना तिराहा पर रविवार की सुबह जरहौली निवासी शिवम पुत्र छोटे सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर शव को शव ग्रह में रखवाते हुए मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करावाया।