बेगूसराय: डीएम ऑफिस के पास 11 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का हंगामा
बेगूसराय में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप के बीच जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने ट्रैफिक चौक पुल के नीचे जुटकर जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केंद्र एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।