सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
सरीला तहसील में जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के युवकों के शवों का आज गुरुवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।