मुज़फ्फरनगर: चरथावल में युवती से फोन नंबर मांगना पड़ा भारी, हिंदू नेताओं ने मुस्लिम युवक को घेरा और जमकर पिटाई की, वीडियो हुआ वायरल
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल में एक युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि एक युवक बीच सड़क युवती से उसका फोन नंबर मांग रहा था, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच और कार्रवाई की बात सामने आ रही है।