करपी: बेलखारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया
Karpi, Arwal | Jul 9, 2026 बेलखारा में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए लिंकन यूनिवर्सिटी मलेशिया के मार्केटिंग निदेशक डॉ श्री कृष्णा बनर्जी ने गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर कुर्था विधायक पप्पू वर्मा, करपी के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।