कटघोरा: कटघोरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में कई यात्री घायल
कोरबा जिले के कटघोरा में सोमवार दोपहर दो बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण दोनों वाहनों को पर्याप्त साइड नहीं मिल सकी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।