बरगढ़: भंडरिया व बड़गड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में ईसाई समुदाय ने धूमधाम से मनाया ईस्टर
भंडरिया व बड़गड मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में ईसाई समुदाय ने बड़े ही धूमधाम और आस्था के साथ ईस्टर का उत्सव मनाया। सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां पुरोहितों ने यीशु मसीह के जीवन, उनके बलिदान और पुनरुत्थान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। भंडरिया प्रखण्ड के कंजिया, खजूरी, महुगांई और रामर जबकी बड़गड, टेहरी समेत कई गांवों के