शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 389 वाहनों के चालान काटे, चालकों को किया जागरूक
Shamli, Shamli | Apr 7, 2026 मंगलवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एसपी एनपी सिंह के दिशा—निर्देशों के क्रम में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को कुल 389 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूक भी किया।