होली पर्व पर सड़क के बीचोबीच अस्थाई दुकानदारो द्वारा दुकाने लगाई जाती है। जिससे शहर का यातायात प्रभावित होता है। अस्थाई दुकानदारों को गोलबाजार रामलीला मैदान में शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे व्यापारी संघ द्वारा निगम आयुक्त तपस्था परिहार को ज्ञापन सौंपा है। अगन व्यापारियों की मांग पूरी नहीं होती है तो वे दुकानें बंद कर अनशन पर बैठेंगे।