शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली, जिस पर खगिया नगला गांव में दबिश देकर संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा और .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।