कोरांव: पथरताल में मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे एक ऑटो और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, ऑटो कोरांव से देवघाट की ओर जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।