हाथरस: मथुरा रोड दीप हॉस्पिटल के पास दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई-झगड़े में 4 युवक घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड दीप हॉस्पिटल के पास दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में करीब 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। मारपीट के दौरान 4 युवकों में दो हिंदू समाज और दो मुस्लिम समुदाय के दो युवक घायल हुए हैं।