कोल: महाबोधि महाविहार बोधगया को बौद्धों को सौंपने की मांग, कलेक्ट्रेट में एसीएम को ज्ञापन दिया गया
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 अलीगढ़ में बौद्ध समाज के लोगों ने बिहार स्थित महाबोधि महाविहार बोधगया को बौद्धों को सौंपने की मांग उठाई है। बौद्ध समाज के लोग शुक्रवार को एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में बौद्ध समाज के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बौद्ध समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम संजय मिश्रा को दिया है।