कोल: AMU में जब ईद मनती है, तो होली भी मनाई जाएगी, AMU पाकिस्तान में नहीं है- सांसद सतीश गौतम
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 AMU में हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह की अनुमति न मिलने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। उक्त मामले पर अब अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का बयान सामने आया है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि जब एएमयू में ईद मनती है तो होली भी मनेगी। उन्होंने कहा है कि एएमयू पाकिस्तान में नहीं है जो होली नहीं मनेगी।