कोल: राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट से निकाली गई महिला जागरूकता रैली, सांसद व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
Koil, Aligarh | Mar 7, 2025 अलीगढ़ में राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से महिला जागरूकता रैली निकाली गई है। कलेक्ट्रेट में सांसद सतीश गौतम व अधिकारियों के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया की रैली में शामिल गाड़ियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगी और महिलाओं को जागरूक करेगी।