ब्रह्मपुर: नैनीजोर पीपा पुल बंद, गंगा पार आने-जाने में बढ़ी परेशानी, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन के उठाया जरूरी कदम
बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाला नैनीजोर स्थित गंगा नदी का पीपा पुल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा पुल के लोहे के ढांचे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बरसात का मौसम शुरू होते ही गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके कारण एहतियातन पुल को हटाया जा रहा है।