पच्छाद: नैना टिक्कर के एनवीएन स्कूल ने नारग में जीते 7 पदक, 6 खिलाड़ी राज्य स्तर को हुए क्वालीफाई
नैना टिक्कर के एनवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11 कराटे खिलाड़ियों ने नारग में अंडर-19 जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 6 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 6 खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।