जगाधरी: यमुनानगर के शादीपुर के मदरसे में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व ।
शादीपुर के मदरसे में आज धूमधाम से ईद उल फितर का पर्व मनाया गया। नमाज अदाकर लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद की बधाई दी। हजारों लोगों ने एक साथ यहां पर नमाज अदा की और अमन, एकता, खुशहाली के लिए दुआ मांगी । मदरसे के इमाम मोहम्मद जफर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का यह एक बहुत ही बड़ा और पवित्र त्यौहार होता है।