शाहबाद: शाहाबाद में बड़े पैमाने पर हो रहा मिट्टी का खनन, तहसील प्रशासन बना मूकदर्शक
शाहाबाद तहसील क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले के साथ हो रहा है। तहसील प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। तहसील प्रशासन को अगर सूचना भेजी जाती है तो तहसील प्रशासन कार्रवाई करने से हमेशा बचता रहता है। हमारे दर्शक यह जो वीडियो देख रहे हैं यह रविवार को सुबह 8:00 का है।