बलरामपुर: कुशवाहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दो सगी बहनों को मारी ठोकर, दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हुईं
जनपद बलरामपुर के कोतवाली जलवा के कुशवाहा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दो सगी बहनों को ठोकर मार दिया जिसमें दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई, वही बाइक सवार तीन लोग चोटिल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा, ट्रिपलिंग के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई है,पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।