जोकीहाट: अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के डुबा चौक में पुलिस ने नशे के कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई
जोकीहाट के डुबा चौक में पुलिस ने ठंडा और पानी की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली शराब और कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर गिरफ्तार हुआ। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।