ईद-उल-अज़हा के मौके पर गंभीरी नदी तट स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और सामूहिक नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। नमाज़ पूरी होने पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।