आरा: भाकपा माले के गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य कुंवर पासवान के निधन पर श्रद्धांजलि और नमन, आंखों से विदाई
Arrah, Bhojpur | Nov 30, 2024 गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य गोठहुआ निवासी 65 वर्षीय का•कुंवर पासवान का लंबी बीमारी के कारण सुबह लगभग 3 बजे निधन हो गया!वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे!का•कुंवर पासवान 1985 में पार्टी के साथ जुड़ गये थे और उसी समय पार्टी सदस्यता ग्रहण की और वे अपने जीवन के अंतिम दिनों तक पार्टी के सदस्य रहे!वे पार्टी के लगभग हर गतिविधियों में शामिल रहते थे!