हाथरस: गांव एवरनपुर में लकड़ी रखते समय छत से अचानक गिरकर एक युवक गंभीर घायल, परिजन ने अस्पताल में कराया उपचार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव एवरनपुर में अपने घर की छत पर लकड़ी रखते समय अचानक छत से नीचे गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से नीचे गिरते ही युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई। परिजन घायल हालत में युवक को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।