नवाबगंज: ग्राम अभय राजपुर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का लगाया आरोप
नवाबगंज तहसील के क्षेत्र ग्राम अभय राजपुर के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी पवार से बिजली ट्रांसफार्मर से लगातार हो रही तेल चोरी की शिकायत की ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी की लेकिन उनकी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार इस संबंध में शिकायत भी की गई