कामां: जुरहरा पुलिस ने नकली सोने की ईंटों को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस ने नकली सोने की ईंट बेचकर लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना शकील को गिरफ्तार किया है।गिरोह अब तक करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम में सोने की ईंट दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। मामले में पुलिस ने नकली सोने जैसी ईंट बरामद कर सोमवार शाम 6 बजे दी जानकारी।