हमीरपुर: बंद मकान में लगी आग, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू
हमीरपुर। सदर कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथी दरवाजा के पास मंगलवार को एक बंद मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। मकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
#Hamirpur #HamirpurNews #FireIncident #हमीरपुर #आगजनी #UPPolice #BreakingNews
Hamirpur, Hamirpur | Nov 10, 2026