हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के गांव जिहल में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भयंकर आग, गांव की बिजली आपूर्ति हुई गुल
हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जिहल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिनी ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेज रूप ले लिया और करीब एक घंटे तक ट्रांसफॉर्मर जलता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का 57 सेकेंड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रांसफॉर्मर से उठती ऊंची लपटें और चिंगारियां साफ नजर आ रही।