कुम्भराज: बड़ा गांव में पुरानी रंजिश में युवक पर फरसी से हमला, बंधक बनाकर मारपीट, 4 पर मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | May 9, 2026 कुंभराज थाना के बड़ा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। 9 मई को दर्ज मामले में फरियादी बंटी अहिरवार ने पुलिस को बताया, बीती शाम गांव में गुमटी पर था तभी गांव के चार लोगों ने पुरानी रंजिश में गालियां दी, विरोध पर लाठी चाकू फरसी से हमला किया, बोलेरो में कुंभराज ले गए कमरे में बंद कर मारपीट की, अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 4 लोगो पर केस दर्ज किया।