बड़वानी: राज्यसभा सांसद सोलंकी ने राज्यसभा में सहकारिता, शिक्षा और डेयरी क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाए
बड़वानी राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने बजट सत्र में सहकारिता, शिक्षा और डेयरी क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस, भारतीय भाषाओं में शिक्षा और डेयरी विकास पर सरकार से जानकारी मांगी। सरकार ने बताया कि इन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।