जहानाबाद: अमैन पुल के समीप हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना PMCH किया गया रेफर ।
सोमवार की दोपहर जहानाबाद के अमैन पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें कि सवारियों से भरी एक ऑटो सड़क किनारे जा पलटी थी और ऑटो पर सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से जख्मी थे। सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी था लेकिन एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है ।