जहानाबाद: 2 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने किया सम्मानित, बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
जहानाबाद जिले में दो पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत होने पर उनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि न्यायालय में तैनात राजू पासवान एवं NH मोबाइल में पदस्थापित सत्येंद्र नारायण सिंह आज सेवानिवृत हो गए हैं ।