जहानाबाद: हाथों में देसी कट्टा ले कर डांस करते हुए युवक की हुई पहचान, परसबीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवक ।
जहानाबाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं की एक युवक हाथों में देसी कट्टा लेकर डांस कर रहा है और युवक को ये भी को मालूम है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और इसलिए युवक देसी कट्टे की प्रदर्शनी भी कर रहा है । वहीं वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान परसबीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है ।