थरथरी: कचंडी में जन कल्याण शिविर के पहले दिन दिखी अव्यवस्था, कई लोग लौटे निराश
चंडी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की सुबह 11 बजे से आयोजित सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के पहले दिन कई आवश्यक काउंटर नहीं लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 17 प्रस्तावित काउंटरों के स्थान पर केवल 13 काउंटर ही संचालित किए गए। राशन कार्ड और शौचालय योजना से संबंधित काउंटर नहीं होने के कारण इन योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे कई लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा