सीलमपुर: सीलमपुर:करावल नगर में चल रही नकली मसाला बनाने वाली 2 फैक्ट्री का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार,भारी मात्रा में नकली मसाला बरामद
क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने करावल नगर में चल रहे नकली मसाले की दो फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौका से मसाला बनाने में इस्तेमाल सामान और भारी मात्रा में नकली मसाला जप्त किया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप सिंह, सरफराज और खुर्शीद मलिक के तौर पर हुई है.