सीलमपुर: सीलमपुर :- करावल नगर इलाके में आयुर्वेदिक डॉक्टर की चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारें की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में आयुर्वैदिक डॉक्टर की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौपा. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टीर्की ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजकुमार के तौर पर हुई है. घर के बाहर उन्हें गली में चाकू मारी गई है.हत्यारे की तलाश की जा रही है.