सीलमपुर: सीलमपुर :- मानसरोवर पार्क इलाके में छुप कर रहे रहे एक भगोड़े आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मानसरोवर पार्क थाना पुलिस की टीम ने इलाके में छुप कर रहे एक भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है .डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय जितेंद्र उर्फ लकी के तौर पर हुई है .डीसीपी ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खिलाफ वर्ष 2017 में गीता कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.कोर्ट ने आरोपी को 13 मार्च 2024 को भगोड़ा घोषित किया था.