सीलमपुर: सीलमपुर :- आनंद विहार बस अड्डे पर मोबाइल चुरा कर भाग रहे बदमाश को पीड़ित ने पड़कर पुलिस के हवाले किया
आनंद विहार बस अड्डे पर मोबाइल छीनकर भाग रहे 56 साल के शख्स ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है . आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद हो गया है . डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय जावेद के तौर पर हुई है.