सीलमपुर: सीलमपुर :-आनंद विहार पेट्रोल पंप के पास मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को पीड़ित ने पड़कर पुलिस के हवाले किया
आनंद विहार पेट्रोल पंप के पास से मोबाइल छीन कर भाग रहे एक बदमाश को पीड़ित युवक ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया . पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुआ है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सलमान के तौर पर हुई है.