गुमला: अंधविश्वास: डायन बिसाही के शक में परिजनों ने अस्पताल से निकालकर दो युवतियों को झाड़-फूंक के लिए भेजा
Gumla, Gumla | Aug 12, 2025 शहर से सटे फसिया पंचायत के ढोढरी टोली स्थित नोट्रेडेम स्कूल के समीप अंधविश्वास का नजारा देखने को मिला।जहां एक ही परिवार के दो युवती अजीब अजीब हरकत कर रही थी। वह कभी अपने हाथ से कभी तौलिया से खुद का गला दबा रही थी। दोनो युवतियों की हरकत एक जैसी थी।जिसके कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्प्ताल ले जाना छोड़कर कहीं झाड़ फूंक कराने ले गए।